पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के एक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फाड़कर उसका डस्टर बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला का है। यहां के घाटशिला मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को पढ़कर उस कपड़े का डस्टर बनाया है और उसी से पोछा लगवा दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक आक्रोशित हो गए। अभिभावकों ने स्कूल का घेराव किया और आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की व प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर अड़े हैं।

राजकीय घाटशिला मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शफक इकबाल पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फाड़कर डस्टर बनाया है और उसे पूछा लगवाया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रधानाध्यापक पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। वहीं आरोपी प्रधानाध्यापक शफक इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक ने बेतुका तर्क दिया है।

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोपों पर स्कूल के प्रधानाध्यापक शपक इकबाल ने कहा कि झंडा पुराना था इसलिए उसे डस्टर बनवा दिय हालांकि उन्होंने कहा कि गलती हो गई ऐसा नहीं करना चाहिए था। घटना से संबंधित जो तस्वीरें सामने आई है उसमें दिख रहा है कि तिरंगे झंडे की सफेद पट्टी को काटकर उसका इस्तेमाल डस्टर बनाने में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना को लेकर शुक्रवार को भी बवाल होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है। फिलहाल आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...