पटना। हवाईअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दारोगा दरोगा रश्मि रंजन ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। दारोगा का हालत नाजुक है, उन्हें गंभीर हालत में राजाबाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रश्मि रंजन हवाई अड्डा इलाके में किराए के मकान में रहते है। रश्मि रंजन पटना सिविल कोर्ट में तैनात है। वह 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।

जानकारी के मुताबिक रश्मि रंजन मूल रूप से औरंगाबाद जिले के देव के रहने वाले हैं। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी? इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इधर सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि उनके परिवार से बातचीत में चला कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। गोली कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

औरंगाबाद के रहने वाले दारोगा रश्मि रंजन हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अकेले ही रहते हैं। बुधवार को उन्होंने सर्विस पिस्टल से खुद को सिर में गोली मार ली। दारोगा की तैनाती पटना सिविल कोर्ट में है। गोली लगने के बाद वे लहुलुहान हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...