बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले की है। जहां नक्सलियों ने CAF के कंपनी कमांडर की हत्या कर दी है। वह टीम के साथ बाजार की ड्यूटी पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। वारदात के बाद नक्सली भाग निकले। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन नक्सलियों का पता नहीं चला।

पुलिस अफसरों ने बताया कि कुटरू थाने से कमांडर तिजाउ राम भुआर्य के नेतृत्व में जवानों को रवाना किया गया था। बाजार में साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कमांडर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वे शहीद हो गए। तिजाउ राम कांकेर के रहने वाले थे और दरभा के 4TH बटालियन में पदस्थ थे।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, बलिदान कमांडर तिजाउ राम भुआर्य की रविवार सुबह 9 बजे के लगभग नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर घटना को अंजाम दिया। बलिदान तिजाऊ राम भुआर्य कांकेर का निवासी है। बलिदान जवान रविवार के दिन कुटरू के दरभा में बाजार ड्यूटी पर तैनात थे। नक्सलियों ने घटना को उस वक्ते अंजाम दिया जब सीएएफ जवान बाजार ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी जवान पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने में स्माल एक्शन टीम का हाथ होना बताया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...