रांची: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 278 रन बनाये। भारत के गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका को एक छोटे स्कोर पर रोकना चाहेंगे। दूसरे वनडे में कप्तान शिखर धवन अपनी टीम की सीरीज में वापसी के लिए भरपूर प्रयास करेंगे।

शिखर धवन आउट

शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट हो गये हैं। टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। पर्नेल की गेंद पर धवन बोल्ड हो गए। उनकी जगह बल्लेबाजी करने अपने होम ग्राउंड पर ईशान किशन आये हैं। किशन पहली बार रांची में कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।

भारत को लगा दूसरा झटका, शुभमन गिल आउट

शुभमन गिल के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। गिल 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं। उनकी जगह बल्लेबाजी करने श्रेयस अय्यर क्रीज पर आये हैं। गिल ने अपनी पारी में पांच चौके लगाये। कगिसो रबाडा ने अपनी ही गेंद पर गिल का कैच लपका।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...