इंदौर। सूर्या ने आज इंदौर में कंगारुओं को दिल में तारे दिखा दिये। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्या ने ऐसी आतिशी बल्लेबाजी की, पूरे स्टेडियम ने दिवाली के पहले ही दिपावली देख ली। क्या कवर ड्राइव, क्या स्टेट ड्राइव, क्या स्वीप..आड़ा, तिरझा, सीधा, जैसा मन हुआ, वैसे बल्ले से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धुना। सूर्यकुमार की आतिशी बल्लेबाजी का कमाल था कि भारतीय टीम ने 399 का आंकड़ा खड़ा कर किया।

सूर्या के पहले शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर जो बुनियाद तैयार कर दी थी, उस पर पहले केएल राहुल और इशान किशान ने ईंटे जोड़ी और फिर आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने तो पूरी इमारत ही तैयार कर ली।

भारत की ओर से शुभमन गिल ने 97 गेंद पर 104 रनों की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर ने 90 गेंद पर 105 रन बनाये। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 198 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। पहला विकेट रितुराज के रूप में सिर्फ 16 रन पर गिरा। उसके बाद श्रेयस और शुभमन ने 30.5 ओवर में 216 रनों तक स्कोर को पहुंचा दिया। इस दौरान श्रेयस 105 रन बनाकर आउट हो गये। श्रेयस ने 90 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रन बनाये।

उसके बाद शुभमन ने शतक पूरा किया, लेकिन शतक के बाद वो भी टिक नहीं पाये। गिल ने 97 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 बनाये। वहीं राहुल ने चौथे नंबर पर उतरते हुए 38 गेंद पर 52 रन तीन चौके और तीन छक्के की मदद से बनाये। वहीं इशान किशन ने 18 गेंद पर 31 रन बनाये। इशान ने 2 चौके और 2 छक्के लगाये। उसके बाद उतरे शुभमन ने 37 गेंद पर 73 रनों की जोरदार बल्लेबाजी की। उन्हें 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 72 रन बनाये। सूर्यकुमार ने सिर्फ 24 गेंद पर 50 रन बनाये।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...