रांची। झारखंड में गरमी से फिलहाल राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में प्रदेश में बारिश और ओला वृष्टि की चेतावनी दी है। रांची, लातेहार, गढ़वा ,पलामू सहित कई जिलों में ओला वृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश चार-पांच दिन तक रहने वाली है। झारखंड के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजर रही है इसके कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी अधिक है, जिस वजह से आपको कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी व ओलावृष्टि की भी आने वाले 2 दिनों में अच्छी खासी संभावना है।

प्रदेश में बादलों की लुकाछिपी मई महीने के पहले सप्ताह में भी जारी रहेगी। मौसम आने वाले 4-5 मई तक रहने की संभावना है. इस दौरान झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश व वज्रपात गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं 30 अप्रैल और 1 मई को अच्छी-खासी ओलावृष्टि होने की संभावना है. इस दौरान किसानों को काफी सचेत रहने की जरूरत है।

यहां होगी बारिश और ओलावृष्टि

झारखंड मौसम केंद्र ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम व मध्य भाग जिले जैसे रांची, लातेहार, गढ़वा ,पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो ,रामगढ़, हजारीबाग में 30 अप्रैल व 1मई को ओले गिर सकते है। इसके अलावा झारखंड के दक्षिण व पूर्वी भाग को छोड़कर अन्य जिलें जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, लातेहार ,साहिबगंज, धनबाद, जामताड़ा ,देवघर ,गोड्डा में ओलावृष्टि गिरने की संभावना हैं.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...