रांची। झारखंड में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी की आशंका जतायी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 40 के करीब पहुंच गया है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ये आंकड़ा 44 डिग्री तक पहुंचेगा। झारखंड में कुछ जगहों पर बारिश के भी आसार हैं, लेकिन ये बदलाव भी गरमी से राहत नहीं देंगे। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद उमस की वजह से गरमी और बढ़ेगी। मौसम विभाग की ओर से दी गयी सूचना के मुताबिक अभी तापमान में बढ़ोत्तरी होने के पूरे आसार हैं। अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

यह बढ़ोत्तरी बरकरार रहेगी। पूरे राज्य में तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। वैसे मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि राज्य के कई इलाके में बादल, गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है, पर इससे राहत नहीं मिलेगी। ऐसी स्थिति 25 जून तक रहेगी। इन दौरान हवा की रफ्तार सामान्य से तेज हो सकती है। मौसम केंद्र ने कहा है कि अधिकतम तामपान 40 से पार ही रहेगा। न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा। पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
मौसम विभाग ने 22 मई से फिर से मौसम में परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23-24 व 25 मई को मामूली बारिश की आशंका जाहिर की है। इस कारण से टेंपरेचर 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से दिल्ली और उत्तरी मैदानी इलाकों के मौसम में बड़ा बदलाव होगा। 23 मई से बारिश बढ़ेगी। 23 से 28 मई तक इस बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना रहेगा। इस दौरान कभी कभार मध्यम बारिश भी होगी। ज्यादातर बारिश दोपहर बाद, शाम और रात में होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है लेकिन यह कम समय के लिए होगी।

उत्तर, मध्य भारत रहेगा गर्म

मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया का कहना है कि सेटेलाइट इमेज बता रही हैं कि यह वीकेंड उत्तर और मध्य भारत के लिए गर्म रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 40 से 35 डिग्री की रेंज में रह सकता है। इस दौरान दक्षिणी भारत में शाम के समय बारिश हो सकती है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 23 मई तक धूल भरी आंधी की संभावना है। इसके बाद मौसम में बड़े बदलाव होंगे। इससे पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 27 से 69 प्रतिशत तक रहा। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 43.4 डिग्री रहा। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, नजफगढ़ में 25.6 डिग्री, पीतमपुरा में 28.1 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह 28 डिग्री दर्ज किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...