रांची :माघ कृष्ण पक्ष नवमी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), पौष | नवमी तिथि 07:20 PM तक उपरांत दशमी | नक्षत्र स्वाति 07:23 PM तक उपरांत विशाखा | धृति योग 10:31 AM तक, उसके बाद शूल योग | करण तैतिल 07:39 AM तक, बाद गर 07:20 PM तक, बाद वणिज 06:49 AM तक, बाद विष्टि | जनवरी 16 सोमवार को राहु 08:34 AM से 09:55 AM तक है | चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा |

मेष


पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और घर में कोई नयी खुशी भी आ सकती है। सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और साथ ही रिश्तेदारों से कोई शुभ संकेत भी मिलेगा।दूसरों के बहकावे में नहीं आए। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांच करें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4

वृषभ


किसी से कुछ कहना चाहेंगे लेकिन कह नहीं पाएंगे। ऐसे में अपने किसी मित्र के साथ उस बात को साझा करेंगे तो शायद कोई हल मिल जाए। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। छोटे बच्चे आपको परेशान कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

मिथुन


मन थोड़ा भावुक रहेगा लेकिन आप अपनी भावनाएं दिखाएंगे नही। सभी को आपका व्यवहार थोड़ा अटपटा लग सकता है इसलिये किसी के साथ अपनी भावनाएं अवश्य साँझा करे।आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5

कर्क
नौकरी में अपने साथियों का पूरा साथ मिलेगा और काम में आसानी होगी। छात्रों के अपने सहपाठियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम-संबंधों में मधुरता आयेगी। प्यार करने वाले जोड़ों के लिए एक बहुत ही खास दिन है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

सिंह
किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आज आपके लिए सुनहरा अवसर है और किसी का रिश्ता भी आपके लिए आ सकता है। यदि पहले से किसी के लिए बात चल रही हैं तो रिश्ता पक्का हो सकता है।आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे, ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

कन्या
आलस ज्यादा रहेगा और काम करने का मन कम करेगा। घर में ही ज्यादातर समय व्यतीत होगा और किसी बात को लेकर चिंता भी रह सकती है।आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पैसों के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2

तुला
नौकरी में परेशानी हो सकती है और आपका अपनी जॉब से मोहभंग भी हो सकता है। नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे साथ ही काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा।आज नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे। यदि आप अपने जीवन में किसी तरह का परिवर्तन करना चाहते हैं तो तुरंत कदम उठाने से लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मान सम्मानित किया जाएगा।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 5

वृश्चिक
व्यापार में तेजी आएगी और नए संयोग बनेंगे। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। आपको व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखने की ज़रूरत है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3

धनु
परिवार का माहौल धार्मिक रहने की संभावना हैं। घर में कोई पूजा हो सकती है या परिवार वालो के साथ शाम के समय मंदिर जाना हो सकता है।आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

मकर
छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम अच्छे नही रहेंगे। अपने सीनियर से उचित मार्गदर्शन तो मिलेगा लेकिन आप उस पर कम ध्यान दे पाएंगे।आपके नए विचारों की प्रंशसा होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं. अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 1
कुंभ
कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं इसलिये थोड़ा सतर्क रहे और किसी के साथ बेवजह में उलझने में बचे। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखे।बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9

मीन
कुछ लोग आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं और इसी चक्कर में आपका नुकसान करने का भी उनका प्रयास रहेगा। आप केवल अपने काम पर ध्यान दे और किसी को बेवजह तूल ना दे।कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...