रांची: आज 07 फरवरी दिन मंगलवार है. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है. इस दिन हनुमान जी के भक्त श्रद्धा भाव से उनकी पूजा-पाठ करते हैं. ऐसा माना जाता है कि पवन पुत्र हनुमान का जन्म मंगलवार को ही हुआ था. ऐसे में इस दिन इनकी पूजा-आराधना करने से वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. जो भक्त उनकी पूजा करता है, उसके जीवन के दुख-दर्द धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. मंगलवार का व्रत, पूजा-पाठ करने की विधि आपको सही तरीके से आना चाहिए.
मेष राशि
आज आप अपनी बात दूसरों से मनवाने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन अंत में आप अपनी परेशानियों का निपटारा करने में सफल रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं।
मेष राशि का शुभ अंक: 12
मेष राशि का शुभ रंग: हरा

वृषभ राशि
आपको वित्त स्थिति की तरफ खास ध्यान देने की जरूरत है। आपके अपने लोग आपके काम की जमकर सराहना करेंगे। आज आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों को लेकर भी कुछ जरूरी निर्णय ले सकते हैं। वैसे आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि का शुभ अंक: 09
वृषभ राशि का शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा साबित होने वाला है। आप अपना काम समय पर पूरा कर पायेंगे। आज कुछ न कुछ आप नया सीखेंगे। शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। आज आपका प्रिय व्यक्ति आपके सकारात्मक पहलू को महत्व देगा। स्वास्थ्य को बेहतर रखने की ओर ध्यान दें।
मिथुन राशि का शुभ अंक: 16
मिथुन राशि का शुभ रंग: नीला

कर्क राशि
करियर के लिए आज का दिन अच्छा है। मेहनत का आपको उचित फल प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि का शुभ अंक: 14
कर्क राशि का शुभ रंग: लाल

सिंह राशि
आज आप पूर्व में आपके अनियमित व्यवहार के कारण उत्पन्न हुई किसी भी भ्रांति को दूर करेंगे। आप हर परिस्थिति में अपनी ईमानदारी की बदौलत आज बहुत कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आज आप और आपका जीवनसाथी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त रहेगा। आपको रात के समय मामूली माइग्रेन हो सकता है।
सिंह राशि का शुभ अंक: 7
सिंह राशि का शुभ रंग: क्रीम

कन्या राशि
आज आपका व्यवहार सख्त रहेगा। आप अपनी शक्ति और नेतृत्व का प्रदर्शन करना चाहेंगे। आपके प्रबंधन कौशल में सुधार होगा। अगर सब मिलकर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। आज अपने पार्टनर के साथ शादी के संबंध में बात करने से दूर रहें। आज जोड़ों की अकड़न की समस्या से आपको मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि का शुभ अंक: 18
कन्या राशि, का शुभ रंग: लाल

तुला राशि
आज आपके पास कई जरूरी काम रहेंगे जिन्हें पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। जो भी प्रोजेक्ट आपने अपने हाथ में लिया है उसे आप पूरा कर सकेंगे। काम के चलते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका साथी आज आपसे कोई समस्या साझा करेगा जिसे सुलझाने की आपको कोशिश करनी चाहिए।
तुला राशि का शुभ अंक: 17
तुला राशि का शुभ रंग: मैरून

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप अपने काम को अच्छे से करने में कामयाब रहेंगे। वित्त मामलों में सफलता मिलेगी। शुक्र आपके लिए शुभ रहेंगे। आपको अपना लव पार्टनर आज मिल सकता है।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक: 13
वृश्चिक राशि का शुभ रंग: पीला

धनु राशि
आज काम में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने काम से दूसरों को प्रभावित करते नजर आएंगे। आज आपका साथी आपसे रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में कह सकता है। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने होगा।
धनु राशि का शुभ अंक: 13
धनु राशि का शुभ रंग: क्रीम

मकर राशि
जो बात आपको परेशान कर रही है, उसके बारे में आज आप खुलकर बात करेंगे और परेशानी का अंत करने की कोशिश करेंगे। किसी सहकर्मी या घर के किसी व्यक्ति का आपको साथ मिलेगा। आज आप नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे। आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। खान-पान पर आज ध्यान देना होगा।
मकर राशि का शुभ अंक: 14
मकर राशि का शुभ रंग: नीला

कुंभ राशि
आज आप अपने आप पर ध्यान देंगे। ये सोचेंगे कि लाइफ में आप क्या करना चाहते हैं। यात्रा के योग हैं। आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि का शुभ अंक: 14
कुंभ राशि का शुभ रंग: लाल

मीन राशि
आज कोई आपके दृष्टिकोण में काफी बदलाव लाएगा। आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पायेंगे। अपनी इच्छाओं को दूसरों से आगे रखने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप कुछ अजीब और असहज अनुभव कर सकते हैं जो आपको चिंतित कर देगा। आज संयम बरतने की सलाह दी जाती है। अपने प्रिय को आज माता-पिता से मिलवाने का मौका मिल सकता है, जो आपके वर्तमान संबंधों के लिए शानदार है। आपको अपने शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी।

मीन राशि का शुभ अंक: 13
मीन राशि का शुभ रंग: नारंगी

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...