रांची। राज्य के कर्मचारियों को आज महंगाई भत्ता की सौगात मिल सकती है। हेमंत कैबिनेट की बैठक आज शाम होने वाली है। कैबिनेट पर अलग-अलग विभागों के नियोजन नियमावली पर मुहर लग सकती है, वहीं कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने दो दिन पहले ही कैबिनेट की अधिसूचना जारी कर दी थी। जिसके तहत विभागों से एजेंडे मंगवाये गये थे। कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) स्थित कैबिनेट कक्ष में शाम चार बजे होगी।

बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बैठक में पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, कार्मिक विभाग, ऊर्जा विभाग, कल्याण विभाग के प्रस्ताव विचार के लिए आ सकते हैं। ऐसी भी संभावना है कि कैबिनेट की इस बैठक में नियोजन नीति से संबंधित नई प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रोजेक्ट भवन में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई सड़क परियोजना को मंजूरी मिलेगी. ग्रामीण विकास विभाग के भी प्रोजेक्ट्स हो सकते हैं।

आपको बता दें कि हेमंत कैबिनेट की पिछली बैठक 28 मार्च को हुई थी, जिसमें 44 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। आज की बैठक में कर्मचारियों की नजरें टिकी होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...