रांची: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैफई पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे व सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की। कल यानी सोमवार की सुबह गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन के बाद मुलायम सिंह यादव को आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया।

बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

मुलायम सिंह यादव का उत्तरप्रदेश के उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। हजारों के संख्या में उनके चाहने वाले और कार्यकर्ता सैफई पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई नेता

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता आज सैफई पहुंचे। सभी उनके अंतिम दर्शन यात्रा में शामिल हुए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...