रांची। झारखंड के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से से रुक-रुक तेज बारिश हो रही है। रांची के अलावा चतरा, गिरिडीह, गुमला और लोहरदगा के कुछ भागों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही असर दिखेगा। 28 और 29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है। जबकि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य में कई स्थानों पर जोरदार बारिश होगी। 2 अक्टूबर को भी राज्य में लगभग स्थानों पर बारिश होगी। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से 27 से 30 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में बुधवार से अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। यानी राज्य में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भारी बारिश होने सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही भारी बारिश हो सकती है।

अंडमान और निकोबार में तेज बारिश
पश्चिम बंगाल के अलावा मौसम विभाग ने अन्य कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें अंडमान और निकोबार भी शामिल है। यहां पर 28 और 29 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 115.6 से लेकर 204.4 मिमी बारिश हो सकती है। बारिश के अलावा यहां 40 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
इन राज्यों में बारिश
कर्नाटक के तट से जुड़े कई इलाकों में आज तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। कर्नाटक के अंकोला की बात करें तो वहां 7 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज हुई। और कारवार में भी 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा तमिलनाडु के भी कई इलाकों में आज वर्षा हुई। तमिलनाडु के पूंडी में 10 तो थमराईपक्कम में 9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...