Home Remedies to Get Rid of Alcohol Hangove in Hindi: होली के मौके पर भांग और शराब का सेवन करते हैं। ये कोई नई परंपरा नहीं है। अगर आप होली के लोकगीत या पुराने हिंदी गानों को सुनें तो रंग और भांग का मेल-जोल समझ आता है। मगर आपको इसका सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए भांग खाने-पीने के बाद कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। हम यहां पर कुछ ऐसी ही चीजों की बात करने वाले हैं। अगर आप भांग खाने के बाद कुछ अन्य गलतियां करते हैं तो इससे दिक्कत हो सकती है। इससे आपको हेल्थ संबंधित परेशानी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो होली का मजा किरकिरा हो जाएगा।

• सीमित मात्रा में करें भांग का सेवन: भांग का अधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए भूलकर भी इसका अत्याधिक सेवन ना करें। अगर आप अधिक सेवन कर लेते हैं तो इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। पहली बात यही है कि अपनी लिमिट क्रॉस ना करें।
• अधिक खाने से बचें: अगर आपने भांग का सेवन किया है तो आपको तुरंत बाद भरपेट खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, भांग पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। अगर आप ठूस ठूस कर खाने लगेंगे तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। साथ ही उल्टी आदि की दिक्कत भी हो सकती है।
• शराब का सेवन ना करें: शराब और भांग का कॉम्बिनेशन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आपने शराब पी ली है तो भांग का सेवन ना करें। इनमें से किसी एक का ही यूज करना सही होगा। इन दोनों का कॉम्बिनेशन अधिक नशा, चक्कर, मितली, उल्टी का करण बन सकता है।
• दवाई ना खाएं: अगर आप नियमित रूप से किसी दवाई का सेवन करते हैं तो आपको भांग खाने से बचना चाहिए। अगर आपने भांग खा लिया है तो आपको दवाई नहीं खानी चाहिए। सिरदर्द या सामान्य दवाई खाने से भी बचना चाहिए।
• भांग सेवन करने पर अधिक नहीं घूमें: भांग का नशा तेजी से सिर पर चढ़ता है। इससे आपको चक्कर आ सकता है। इसलिए भांग खाने के बाद कहीं दूर घूमने-फिरने ना जाएं या कार-बाइक ना चलाएं। आपको इन चीजों को भी याद रखना चाहिए।

शराब का नशा चढ़ जाये तो क्या करें

शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग शराब का सेवन बिना-सोचे समझे कर लेते हैं। शराब पीने के बाद अकसर लोग अलग व्यवहार करने लगते हैं। क्योंकि शराब पीने के बाद उन्हें नशा चढ़ने लगता है। ऐसे में अकसर लोगों को सिरदर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। नशे के बाद तो कई लोग ठीक तरीके से सो भी नहीं पाते हैं। वहीं शराब पीने के बाद कुछ लोगों को उसका नशा या हैंगओवर सुबह तक रहता है। ऐसे में अगर आप भी शराब का नशा उतारना चाहते हैं, तो कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

शराब का नशा उतारने के लिए घरेलू उपाय-

  1. नारियल का पानी पिएं
    नारियल का पानी भी शराब के नशे को उतारने में मदद कर सकता है। नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आपने शराब पी ली है और उसके बाद नशे को कम करना चाहते हैं, तो कुछ समय बाद नारियल का पानी पी सकते हैं। लेकिन नारियल का पानी शराब पीने के तुरंत बाद न पिएं।

2 नींबू पानी पिएं
नींब पानी शराब के नशे को उतारने में असरदार साबित हो सकता है। अगर आपको शराब पीने के बाद नशा हो गया है, तो आप नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें और पी लें। अगर आपने रात में शराब पी हैं, तो सोते समय नींबू पानी पी सकते हैं। इससे सुबह आपका शराब का हैंगओवर पूरी तरह से उतर जाएगा। साथ ही सरदर्द में आराम मिलेगा।

  1. केला खाएं
    अगर आपने शराब पी हैं और आपको नशा हो जाता है, तो ऐसे में शराब का नशा उतारने के लिए आप केला खा सकते हैं। केला शराब का हैंगओवर उतारने में काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, केले में पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे। जिससे आपकी थकान, सिरदर्र में आराम मिलेगा।
  2. अदरक का रस लें
    अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जानते ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है अदरक शराब का नशा उतारने में भी उपयोगी साबित हो सकता है। अदरक शराब की वजह से होने वाला सिरदर्द, घबराहट और उल्टियों को भी कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप अदरक का रस निकाल सकते हैं, अगर कसैला लगता है तो इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।
  3. पुदीने का पानी पिएं
    पुदीना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही पुदीना शराब के नशे को उतारने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप 3-4 पत्ते पुदीने की लें। इन्हें पानी में डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद पुदीने के पानी को गुनगुना पी लें। इससे पेट से गैस निकलेगी और आंतों को आराम मिलेगा। साथ ही शराब का नशा भी धीरे-धीरे उतर जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...