नई दिल्ली। कांग्रेस जल्द ही अब हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा की शुरुआत करेगी। ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के बाद शुरू होगी। आज दिल्ली में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में तमाम पदाधिकारियों से अपने-अपने जिलों का हिसाब मांगा और कहा कि हर हाल में लोगों के लिए काम करना होगा। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल थे।

बैठक में पार्टी को लेकर कई फैसले भी लिए गए हैं।  जिसमें ये एलान किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही गई है।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो विषयों पर चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन है जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह तीन दिवसीय सत्र होगा जो रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने लंबा अभियान होगा।   

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...