रांची। वर्ष के अंतिम सप्ताह में स्वास्थ्य कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है। एक ओर जहां नए साल के स्वागत में उल्टी गिनती शुरू हो गई है वही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एमपीडब्ल्यू (MPW) का वेतनमान बढ़ गया है। लंबे समय से एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों इसकी मांग कर रहे थे की उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए।

मालूम हो कि वित्त विभाग के द्वारा जारी संकल्प के अनुसार कई महीने पूर्व ही इस संबंध में मंत्री परिषद की स्वीकृति दी गई थी, उसके बावजूद एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को बड़े हुए वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ लगातार इस ओर विभाग का ध्यान आकृष्ट करा रहा था। वर्ष के अंतिम दिनों में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं ने आदेश जारी करते हुए पत्र निर्गत किया।

अब बढ़े हुए वेतन के साथ एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को वेतन मिलेगा, साथ ही अप्रैल 2023 से एरियर भी मिलेगा। विभाग के आदेश के बाद एक ओर mpw कर्मचारियों में खुशी देखी जा रही है, वहीं विभाग के इस आदेश का स्वागत MPW कर्मचारी संघ ने किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2016 से एमपीडब्ल्यू कर्मी बिना किसी अन्य सुविधा के एक ही मानदेय पर कार्य कर रहे थे। इस आदेश के बाद करीब कर्मियों को 6 से 7 हजार का इजाफा होगा। एरियर के रूप में करीब 50 से 60 हजार रुपए भी मिलेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...