रांची: नए साल में रांची से दरभंगा के बीच हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। एयरलाइंस कंपनियां इसके लिए सर्वे करा रही है। यात्रियों की संख्या के आधार पर फ्लाइट चलाने का निर्णय होगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो रांची टू दरभंगा फ्लाइट वाया पटना या देवघर शुरू हो सकती है। कोलकाता भी इससे जुड़ सकता है। इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इंडिगो और एयरलाइंस एयर इसे अमल में ला सकती है।

रांची से देवघर के बीच हवाई सेवा की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई है। रांची से पटना के लिए पहले से ही फ्लाइट है। आमतौर पर इससे रोज 100 से 150 यात्री आवाजाही करते हैं। कोलकाता से भी रांची की उड़ान है। जबकि सेवा शुरू नहीं होने से देवघर रांची के लिए यात्री उपलब्धता की जानकारी नहीं है। हालांकि दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री उपलब्धता की संभावना बढ़ रही है। यहां से प्रतिदिन करीब 15 सौ यात्री विभिन्न शहरों के लिए आवाजाही कर रहे हैं। रांची के सांसद संजय सेठ से भी रांची से दरभंगा के लिए फ्लाइट चलाने की मांग करते रहे हैं।

रांची एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा है कि एयरलाइंस कंपनियां चाहे तो किसी भी रूठ का इस्तेमाल कर नई विमान सेवा शुरू कर सकती है। दरभंगा देवघर किसी भी एयरपोर्ट से या शुरू की जा सकती है। अगर रांची दरभंगा फ्लाइट शुरू होती है तो अथॉरिटी उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...