पटना: डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्राओं के साथ छेड़खानी की खबर आई है। छेड़खानी के आरोप में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। छपरा में दोनों को रेलवे पुलिस ने नशे की हालत में पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार नवोदय विद्यालय की 8 छात्राएं एजुकेशनल टूर पर दिल्ली जा रही थीं। उनके साथ एक महिला और एक पुरुष टीचर भी थे। चलती ट्रेन में सेना के दो जवानों ने नशे की हालत में छात्राओं से छेड़छाड़ की। दोनों जवान लड़कियों को अश्लील वीडियो भी दिखा रहे थे।

छात्राओं ने उनसे तंग आकर अपने शिक्षकों को जानकारी दी। टीचर ने कोच में मौजूद टीटीई को बुलाया। इसके बाद सोनपुर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। ट्रेन के छपरा पहुंचते ही रेलवे पुलिस ने दोनों जवानों को पकड़ लिया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों नशे की हालत में पाए गए। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छपरा जंक्शन पर कार्रवाई

छपरा जंक्शन पर आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की पुष्टि की है। वहीं जीआरपी के हवाले दोनों आरोपितों को कर दिया गया है जिसकी पुष्टि जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने की है. बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...