गिरिडीह। बुधवार को पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक आरोपी को पुलिस की टीम कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। घटना सरिया थाना क्षेत्र के सिंहदाहा के पास की बतायी जा रही है। बगोदर पुलिस के 3 पुलिस कर्मी और एक ASI घटना में घायल हो गया। घायलों में एक अभियुक्त भी शामिल है। घायलों का इलाज सरिया के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बगोदर पुलिस टाटा सूमो से अभियुक्त को लेकर गिरिडीह कोर्ट जा रही थी। इसी दौरान सिंहदाहा के पास गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में अभियुक्त और चौकीदार भी शामिल है। घायलों में एएसआई रोहित दांगी, चौकीदार विजय महतो, प्रशांत कुमार एवं अभियुक्त अब्दुल बारिक शामिल है।

एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि एक अभियुक्त को लेकर गिरिडीह जाने के दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से पुलिस कर्मी, चौकीदार एवं अभियुक्त घायल हुआ है। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...