नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुईं। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनियां गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की तबियत मंगलवार से ही ठीक नहीं थी, जिस वजह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर चलने के बाद ही दिल्ली लौट आए थे।

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें डॉ. अनूप बासु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी को श्वास संबंधी संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...