धनबाद: झरिया के सिंह नगर में सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच गुरुवार को सुबह करीब दस बजे खूनी संघर्ष के बाद देर रात एक बार फिर लोवर चौथाई कुली बाउटी मुहल्ला मे गोली चली। बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन समर्थक धनंजय के घर की ओर गोली चलाई थी। गोली साठ वर्षीय महिला शकीना खातून के कंधे में लगी है।

पानी भरने के लिए घर से बाहर निकली थी शकीना

यह महिला रात को पानी भरने के मकसद से नल देखने गई थी। घायल शकीना को आनन फानन में उसके स्वजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया। इस घटना के बाद एक बार फिर झरिया में तनाव बढ़ गया है। सूचना पाकर झरिया और धनसार पुलिस घटनास्थल पहुंची। स्वजनों से मामले की जानकारी ली।

इस घटना को स्थानीय लोग गुरुवार को सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष से जोड़ रहे हैं क्योंकि जिस जगह शकीना पर गोली चली है। वहां से महज तीस मीटर की दूरी पर ही सिंह मेंशन समर्थक धनंजय यादव का घर है। कयास लगाया जा रहा है कि बाइक सवारों ने धनंजय के घर की ओर गोली चलाई थी। जो इस महिला को लग गई।

शकीना के परिवारवालों की नहीं किसी से कोई दुश्मनी

शकीना के पुत्र नइम अंसारी ने बताया कि यहां प्रतिदिन न देर रात खुलता है। रात करीब बारह बजे मेरी मां नल देखने गई। तभी एक बाइक सवार गोली चलाकर फरार हो गया। गोली मां के बाएं कंधे पर लगी। हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। इस परिवार के लोग भी इस मामले को गुरुवार सुबह की घटना से जोड़ रहे हैं।

शकीना अपने छह पुत्र शाहिद, कमाल, नइम, सुल्तान और ताज के साथ रहती है। गोली लगने के बाद वह घायलावस्था मे घर पहुंची, जहां उसके स्वजन ने अस्पताल भेजा। घटना पर झरिया के इंस्पेक्टर पीके झा ने कहा है, गोली किसने और किस उद्देश्य से चलाई।इस मामले की तहकीकात कर रहे । जिसने ऐसी घटना को अंजाम दिया उसे जल्द दबोच लिया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...