गढ़वा। एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। कार्यक्रम में देर से पहुंची भोजपुरी स्टार कलाकार अक्षरा सिंह पर भड़के लोगों ने जमकर तांडव किया। कहीं कुर्सियां तोड़ी तो कहीं टेंट तोड़े., लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। अक्षरा के लेट से आने के कारण उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आने के पूर्व नहीं कराया जा सका।

मुख्यमंत्री के जाने के बाद जब अक्षरा सिंह का सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया जाने लगा, तो उस दौरान लोग शोर मचाते हुए कार्यक्रम स्थल स्टेज के समीप आने की होड़ करने लगे। लोग आपस में ही टकराकर गिरने लगे। लोगों के हुड़दंग को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्च से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. लाठी चार्ज में कई लोगों को चोटें भी आयी है और काफी संख्या में कुर्सियां भी टूट गयी।

इस वजह से अक्षरा सिंह का कार्यक्रम तुरंत ही रोक दिया गया। इस दौरान जब अक्षरा सिंह बिना अपनी प्रस्तुति दिये ही वापस जाने लगी, तो नाराज लोगों ने पंडाल और कुर्सिंयों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। अक्षरा सिंह के जाने के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी और हुटिंग भी किया। लोगों ने उन्हें छूने की भी कोशिश की। जैसे-तैसे अक्षरा सिंह को बाहर निकाला गया। इसके अलावा अन्य कलाकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...