नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वकील की हत्या कर दी गयी है। महिला वकील का नाम रेणु सिन्हा है। वकील की लाश नोएडा स्थित घर में मिली है। पुलिस के मुताबिक महिला वकील का शव घर की बाथरूम से मिला है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, घटना नोएडा के सेक्टर 30 स्तिथ D-40 कोठी की है। यहां 61 साल की रेनू सिन्हा रहती थी. रेनू सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं। रविवार को पुलिस को रेनू की बहन मिली ने बताया कि उनकी बहन महिला वकील रेनू सिन्हा पिछले दो दिन से फोन रिसीव नहीं कर रही हैं।

सूचना के बाद पुलिस रेनू की कोठी पर पहुंची, तो पुलिस को घर लॉक मिला। परिवार की मौजूदगी में पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो महिला वकील का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। शव खून से लथपथ था।रेनू के कान से खून निकलने की बात सामने आई है. परिजनों का आरोप है कि रेनू पर पति के द्वारा हमला किया गया है. वहीं, रेनू का पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन से महिला अपने भाई का फोन नहीं उठा रही थी। रविवार की शाम महिला अधिवक्ता के घर उसका भाई पहुंच गया। काफी देर तक उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने पुलिस की मदद ली। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा। इसके बाद पुलिस घर में दाखिल हुई तो सन्न रह गई। महिला की डेड बॉडी घर में पड़ी हुई थी। मृतका का पति फरार है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...