रांची । झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का चुनाव आज संपन्न हो गया। लंबे समय से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का चुनाव नहीं हो पाया था। झारखंड बनने के बाद पहली बार ऐसा मौका है जब झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष एक महिला के नाम है। रंजीता हेंब्रम (Ranjita Hembram) को सर्वसम्मति से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का अध्यक्ष चुना गया। रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज के आर्यभट्ट सभागार में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की आम सभा सह निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से रंजीता हेंब्रम को अध्यक्ष और राहुल कुमार (Rahul Kumar) को महासचिव के पद पर चयन किया गया।

लंबे समय से लंबित था प्रशासनिक सेवा संघ का चुनाव

रंजीता हेंब्रम बर्तमान में झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के संयुक्त सचिव है। इसके पहले रामकुमार सिन्हा संघ के अध्यक्ष थे। कई सालों से चुनाव नहीं होने पर रामकुमार सिन्हा हीं अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संघ की तरफ से उनके सामने कई मांग रखी गई। जिस पर सीएम हेमंत सोरेन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

कौन है रंजीता हेंब्रम

बिहार प्रशासनिक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद रंजीता हेंब्रम प्रशासनिक सेवा में आई थी। संयुक्त बिहार में आयोजित परीक्षा में हुआ महिला टॉपर थी। पूरे बिहार में उनका ओवरऑल 7वा रैंक था। 41 वीं बीपीएससी 1998 बैच के अधिकारी रंजीता हेंब्रम रांची जिला के रातू प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी रह चुकी है।

सरायकेला खरसावां के डीडीसी ने वापस लिया नामांकन

आपको बता दें संघ के अध्यक्ष के पद पर रंजीता हेंब्रम के अलावा सरायकेला खरसावां के डीडीसी प्रवीण गगराई इस पद के लिए नॉमिनेशन दिया था। बाद में प्रवीण ने अपना नाम वापस ले लिया और सर्वसम्मति से रंजीता हेंब्रम को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। यह पहला मौका है जब किसी महिला को अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद रंजीता हेंब्रम ने कहा कि वह संघ को और भी सशक्त बनाएगी और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दूसरे राज्य के समकक्ष सुविधा और सम्मान दिलाने का प्रयास करेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...