CM हेमंत सोरेन से ED की पूछताछ आज : पूछताछ के लिए सीएम जाएंगे या मांगेगे अतिरिक्त समय.. है संशय

रांची : जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ईडी की पूछताछ होनी है। सोमवार को उन्हें ईडी के रांची दफ्तर में उपस्थित होना है। ईडी ने मुख्यमंत्री को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया है। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 14 अगस्त को ईडी दफ्तर जाने की संभावना बहुत कम है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तय है। सूत्रों के अनुसार सीएम सोरेन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दूरदर्शन पर अपना संदेश भी रिकार्ड करवाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ईडी से दूसरी तिथि मांग सकता है।

हालांकि अभी तक सीएम सचिवालय की ओर से सीएम के पूछताछ के लिए उपस्थित होने या समय मांगे जाने से संबंधित अनुरोध किए जाने के संबंध में कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि 76वें स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य सरकारी कार्यक्रमों से संबंधित व्यस्तता को लेकर सीएम केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी से अतिरिक्त समय की मांग कर सकते हैं.

बता दें कि बीते मंगलवार 8 अगस्त को ईडी ने समन जारी कर सीएम हेमंत सोरेन से 14 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय आने को कहा था. बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने अवैध खनन मामले में भी पिछले साल 3 नवंबर 2022 को समन भेजकर सीएम से पूछताछ कर चुका है. ईडी राज्य के सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी समन की कॉपी भेजते हुए पूछताछ के दिन विधि- व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है

Related Articles

close