New Year 2024 : आज 1 जनवरी 2024 दिन सोमवार को साल का पहला दिन है। नए साल का पहला दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बहुत शुभ दिन है. इस वर्ष की संख्या (2+2+0+2=8) 8 बन रही है। इस अंक के स्वाभमी न्या य के देवता शनि देव हैं। इस कारण यह भौतिक और आध्यात्मिक केंद्र का वर्ष होगा। अंक (8) नेतृत्व, समृद्धि और सफलता का अंक है। कई आध्यात्मिक जगहों पर अंक (8) अनंत के प्रतीक का भी प्रतिनिधित्व करता है।

यह साल उन लोगों के लिए काफी सफल रहेगा. जिनका मूलांक या भाग्यांक (8) है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर को हुआ था. इस कारण उनका मूलांक (1+7=8) 8 है। साल 2024 के राजा मंगल होंगे और उनके मंत्री शनि होंगे. शनि की बुद्धि से राजा मंगल काम करेंगे। इसकी वजह से देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होंगी, जिससे लोग हैरान परेशान रह जाएंगे। दुनिया भर में कई जगहों पर युद्ध विस्फोट जैसे हालातों से आम जनता प्रभावित होगी. देश में राजनीतिक उग्रता सांप्रदायिक उपद्रव और तोड़ फोड़ की वारदातें अधिक होंगी।

आपको बता दें कि नये साल के पहले दिन क्या नहीं करें…

काले वस्त्र न पहने
साल के पहले दी भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न पहने। माना जाता है इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कर्ज न लें
साल के पहले दिन किसी से कर्ज न लें। माना जाता है कि साल की शुरूआत में कर्जा लेने से पूरे वर्ष आर्थिक परेशआनियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए कर्ज लेने से बचें। इस दौरान पर्स को भी खाली न रखें।

धारदार वाली चीजें न खरीदें
माना जाता है कि नए साल के शुभ मौके पर चाकू, धारदार वाली चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

तामसिक भोजन न करें
नए साल पर तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, साल का पहला दिन पर्व के रूप में मनाया जाता है। घरों में मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा की जाती है। इसलिए मांसाहारी भोजन से परहेज रखने की सलाह दी जाती है।

लड़ाई न करें
नए साल के पहले दिन घर और परिवार में शांति बनाए रखें। किसी से भी वाद-विवाद में न पडे़। माना जाता है कि साल के पहले दिन लड़ाई झगड़े करने से पूरे साल घर में नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है।

अंधेरा न करें
नया साल किसी पर्व से कम नहीं होता है। इस दौरान घर व मंदिरों में पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसलिए सभी को इस दिन घर में उजाला करना चाहिए। भूलकर भी आप घर में अंधेरा न होने दें। ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है।

ये काम जरूर करें
भगवान गणेश की करें आराधना
हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है, गणपति को प्रथम पूज्य माना जाता है. किसी भी नये कार्य या पूजा की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. ऐसे में नये साल के पहले दिन भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें लाल सिंदूर का टीका लगाकर मोदक और दूर्वा अर्पित करें. नए साल पर ऐसा करने से सभी विघ्न और बाधाओं का नाश होगा और आपका भाग्य उदय होगा. दक्षिणाव्रती शंख को बहुत ही शुभ माना जाता है, इसको मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में इस नये साल में दक्षिणावर्ती शंख का पूजन अगर आप करते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी हैं और मां धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती रहेंगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...