बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान! पहले ही दिन ₹237 करोड़ कमाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पठान-जवान सब छूटे पीछे

'Dhurandhar' storms the box office! Sets a world record by earning ₹237 crore on opening day, leaving Pathan and Jawaan behind.

Dhurandhar Box Office पर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 237 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा में नई मिसाल कायम की है।

इस धमाकेदार ओपनिंग के साथ ‘धुरंधर द रिवेंज’ अब देश की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। इससे पहले Jawan ने पहले दिन करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे इस फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar Box Office के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। गुरुवार को फिल्म ने 103 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि शुक्रवार शाम तक यह आंकड़ा करीब 75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अनुमान है कि पेड प्रीव्यू के साथ फिल्म दो दिनों में भारत में ही करीब 220 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि Dhurandhar Box Office पर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो यह पहले वीकेंड में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। फिलहाल सबसे ज्यादा वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड Pushpa 2: The Rule के नाम है, जिसे ‘धुरंधर’ चुनौती देती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close