पुणे। दुल्हे ने शादी के ठीक पहले दुल्हे ने अपनी जान दे दी। मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां एक दूल्हे ने शादी से कुछ घंटे पहले सुसाइड कर ली। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गयी। जानकारी के मुताबिक, दूल्हे ने बाइक के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में दुल्हे की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे से सटे तलेगांव दाभाड़े इलाके में 28 साल के सूरज राजेंद्र रायकर की आज शादी थी।

सूरज की शादी शाम को देहूं गांव इलाके में होने वाली थी लेकिन उसने सुबह सुसाइड कर ली। सूरज ने अपने मामा को बताया भी था कि वह इस शादी से खुश नहीं है। दरअसल जब सूरज किसी को नहीं मिला तो सूरज के मामा परिवार के अन्य लोगों ने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव और मोटरसाइकिल कुएं में मिली।

मृतक सूरज पेशे से सिविल कॉन्ट्रैक्टर था। सूरज के अचानक उठाए गए इस कदम से उसके परिजन सदमे में हैं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, उसी घर में मातम पसरा है। सूरज की शादी को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन, सुबह अचानक सूरज ने अपने मामा को फोन कर बताया कि वह शादी नहीं करना चाहता है. इतना कहकर सूरज तेजी से घर से निकल गया।

जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो सूरज घर में नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। शिकायत के बाद तुरंत इस संबंध में जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि सूरज की बाइक वाणी के खेत में बने कुएं के पास खड़ी है। जैसे ही पुलिस को संदेह हुआ, वे स्थान पर पहुंचे और कुछ स्वयंसेवकों की मदद से कुएं की खोज की।

उस वक्त सूरज का शव कुएं से बरामद हुआ था. पुलिस की ओर से सूरज को जगाने की कोशिश की गई है; हालाँकि, इससे पहले ही सूरज की मृत्यु हो गई।जैसे ही इसकी जानकारी उनकी शादी में आए लोगों को मिली तो वे हैरान रह गए। हालांकि सूरज की आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि इसका उसकी शादी से कोई संबंध है। इसलिए, तालेगांव पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...