Vivek Dhakar ki Atmhatya: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने हाथ की नसें काट कर जान दी है। हालांकि जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट के जरिए उनकी मौत का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि चर्चा है कि कांग्रेस नेता ने परिवारिक विवाद की वजह से आत्महत्या की है। लेकिन राजनीतिक वजहें भी सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक मांडलगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक धाकड़ आज सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सुभाषनगर स्थित घर में आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने हाथ की नसें काट ली, इसके बाद परिवार के लोग उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ले गए। अस्पताल में उन्हें देख डॉक्टरों ने कहा कि इनकी मौत हो चुकी है। विवेक धाकड़ राजनीति में काफी सक्रिय थे। हाल में भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान भी विवेक धाकड़ मौजूद थे।

उन्होंने कांग्रेस के लिए प्रचार भी किया।प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि पारिवारिक क्लैश के चलते उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया है लेकिन उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल उनके शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है. इसके साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

चर्चा है कि भाजपा से एक नेता ने विकेक धाकड़ को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस पक्ष की भी जांच कर रही है। धाकड़ को साल 2018 में हुए उप चुनाव में जीत मिली थी और वे पहली बार विधायक बने थे। धाकड़ कल ही भीलवाड़ा में नामाकंन भरने के लिए आ सीपी जोशी की रैली में भी शामिल हुए थे। पूर्व विधायक विवेक की मौत के पीछे पुलिस फिलहाल फैमिली कारण मान रही है। माना जा रहा है कि परिवार के क्लेश के कारण ही ये सब हुआ है। हांलाकि और विषयों पर भी जांच की जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...