लुधियाना। भीषण सड़क हादसे में ASP और उनके गनमैन की मौत हो गयी। एडिश्नल एसपी लुधियाना ईस्टर के पद पर पदस्थ थे। समराला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे ये हादसा हुआ, जिसमें एएसपी संदीप सिंह और उनके गनमैन की मौत हो गयी। एडिश्नल एसपी अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ लुधियाना जा रहे थे। लुधियाना से आ रही एक स्कार्पियो ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एएसपी और उनके गनमैन की मौत हो गई। दो कारों में जोरदार टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें पंजाब पुलिस के एएसपी और गनमैन की दर्दनाक मौत हो गई।

एसीपी संदीप सिंह रात करीब साढ़े 12 बजे चंडीगढ़ से लुधियाना की तरफ जा रहे थे। लुधियाना की तरफ से आ रही ओवरस्पीड स्कार्पियों ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ASP की फॉर्च्यूनर गाड़ी को आग लग गई। एएसपी संदीप सिंह और गनमैन परमजोत को बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया।

समराला के नजदीक गांव दियालपुरा के पास फ्लाईओवर पर देर रात 12 बजे भयानक सड़क हादसा हुआ। फॉर्च्यूनर कार में सवार ASP और उनके गनमैन की मौत हो गई। जबकि एक ड्राइवर पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। मृतक एएसपी की पहचान संदीप और गनमैन परमजोत के रूप में हुई है। घायल ड्राइवर गुरप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

डीएमसी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृतक करार दे दिया। संदीप लुधियाना से पहले संगरूर में तैनात थे। संदीप 2016 बैच के DSP थे, जो प्रमोशन के बाद एएसपी बने थे। 4 अप्रैल को ही उन्होंने अपना बर्थडे मनाया था। उनका ढाई साल का बेटा है। वह मोहाली के रहने वाले थे। PSC के जरिए संदीप सिंह की DSP भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग फरवरी 2019 में बतौर एसीपी ट्रैफिक लुधियाना हुई थी। इससे पहले वह फतेहगढ़ साहिब और अमलोह में भी बतौर एसएचओ रहे थे।

दोनों कारों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें डिवाइडर से टकराईं। एसीपी संदीप जिस कार में सवार थे, उसमें अचानक आग लग गई। ड्राइवर और गनमैन सहित उन्हें खुद बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। कुछ लोगों ने मौके की वीडियो भी बनाई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...