आरा। ट्रेन से गिरकर छात्रा की मौत हो गयी। बीएड की छात्रा कालेज के लिए जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में वो ट्रेन से गिर गयी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हाल्ट के समीप डाउन लाइन की है। बक्सर निवासी प्रियंका बीएड की पढ़ाई करती थी। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के अतिमी गांव वार्ड नंबर 7 में रहती थी।

वो करीब डेढ़ वर्षो से नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहती थी। वो बी.एड का पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को वह अपने गांव आई थी। शनिवार को वो ट्रेन से वापस डुमरांव से आर आ रही थी। उसी बीच सिकरिया हार्ड के समीप यह घटना घट गई। इसके बाद आरा रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गई।

घटी इस घटना के बाद मृतका की मां गीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।सूचना पाकर मृतका के परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका अपने चार बहनों में दूसरे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में मां गीता देवी एवं तीन बहन है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...