बक्सर। सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गयी। जवान का नाम अनिल कुमार सिंह, जो छुट्टी में घर आया था। अनिल कुमार सिंह सीआरपीएफ में पोस्टेड था। मृतक जवान CRPF के 18 बटालियन में शामिल था। पिछले दिनों छुट्टी पर घर आया था। 11 अप्रैल को फिर ड्यूटी पर वापस लौटने वाला था। इसी बीच उसके साथ दर्दनाक हादसा हाे गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे है।

घटना नगर थाना क्षेत्र गोलंबर के पास हुई है। CRPF जवान अनिल कुमार सिंह छुट्टी पर घर आया था। गोलंबर के पास उसका अपना नया मकान है। जहां पर उनका परिवार रहता है। शाम में गोलंबर से कुछ समान लाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार CRPF जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बाजार करने के लिए घर से बाइक लेकर निकल था।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है। वहीं, इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारकर भगाने वाले वाहन की तालाश में जुटी है। जिसपर आगे की कार्रवाई किया जा सके।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। टाउन थाना इंचार्ज संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना यूपी के भरौली गोलंबर के समीप हुई है। हालांकि मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...