बेतिया। मंगेतर के साथ फरार हुई अंजू की मौत हो गयी है। मौत की वजह से गर्भपात की दवा खाना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अंजू मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुवरिया टोला की रहने वाली थी। इधर पुलिस ने इस मामले में मंगेतर विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

मृतिका की मांग की शिकायत पर मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शादी का झांसा दे बाहर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने तथा गर्भवती होने के बाद गलत दवा खिला देने के कारण ही अंजू की मृत्यु हो गयी है। मंगेतर के अलावे उसके मां पिता और बहन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक छह माह पहले इनकी एक रिश्तेदार ने 20 साल की अंजू की शादी विकास से तय करायी थी। शादी तय होने के बाद विकास फोन से अंजू से बात करता था। इसी दौरान विकास ने अंजू को अपने साथ लेकर दो माह पहले महाराष्ट्र के कोल्हापुर चला गया।आठ फरवरी को वह वापस घर आया तो अंजू को दवा खिला दिया। फिर उससे मारपीट कर सुगौली स्टेशन पर छोड़ दिया। अंजू वहां से हरसिद्धि थाना गयी। अंजू के पेट में दर्द था। उसका इलाज मझौलिया सीएचसी में कराया गया। इलाज के दौरान अंजू की मौत हो गयी।

लगभग चार माह पहले अंजू वगैर बताए अपने मंगेतर के घर पहुंच गयी। वहां से उसकी होने वाली सास व ननद ने फोन कर बताया कि आपकी लड़की यहां पर है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालांकि परिजन कोबया पहुंचे और अंजू को तीन दिन बाद लेकर घर चले आए। इधर दो माह पहले अंजू को उसकी होने वाली ननद ने फोन कर बुलाया। अंजू गहना व दो लाख रुपया लेकर चली गयी। ससुराल वालों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। उसी दौरान मालूम चला कि विकास उसे लेकर कोल्हापुर चला गया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...