ऋषिकेश। देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चीला के पास हुए हादसे में गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। घटना में दो अधिकारी सीधे चीला शक्ति नगर में जा गिरे। हादसे में रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत चार अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा एक महिला कर्मचारी लापता हैं। मरने वालों में एक वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल हैं, जो PMO के उप सचिव (प्रधानमंत्री कार्यालय) मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं.

हादसा ऋषिकेश के पास चीला इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के ट्रायल हो रहा था, तभी बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वन कर्मी विभाग को मिली नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे. चीला रेंज में ट्रायल के दौरान टायर फट जाने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वन विभाग की नई गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। हादसे की खबर पाकर वन अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए. घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है।

विभाग में नई गाड़ी आई थी। गाड़ी का ट्रायल करने कर्मचारी और अधिकारी मौके पर गए थे। हादसे में दो होनहार रेंज अधिकारियों के साथ साथ दो कर्मचारियों को खो दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी अभी लापता हैं। विभाग शोक की घड़ी में परिजनों के साथ है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम लापता राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन को तलाश करने में जुटी है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई कर ही है।
मृतकों का विवरण

1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)

4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

घायलों का विवरण

1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...