झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

मामले में तीन के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। किशोरी की मेडिकल जांच पुलिस ने कराई।

घटना आठ मई की देर रात की है। नाबालिग मेला घूमने गई थी। वहां मौजूद तीन बदमाशों की नजर उस पर पड़ी। तीनों ने उसे अगवा कर लिया और नदी किनारे ले गए। वहीं डरा-धमकाकर बारी-बारी से तीनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बाद सभी आरोपित उसे नदी किनारे छोड़कर भाग निकले। किशोरी किसी तरह अपने मामा के घर पहुंची और मामले की जानकारी स्वजनों को दी। मंगलवार को स्वजन किशोरी को साथ लेकर चाकुलिया थाना पहुंचे। थाना प्रभारी वरुण कुमार को मामले की जानकारी दी।

दो आरोपित कुचियाशोली ग्राम और एक बेंद पंचायत क्षेत्र कनिमहुली गांव के निवासी हैं। पुलिस को मामले में महेश्वर महतो, श्रीधन टुडू और अजय मुर्मू की तलाश है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...