नई दिल्ली: जापान, दक्षिण कोरिया ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोविड-19 मामले में ताजा उछाल के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मवांडिया बुधवार को सुबह 11 बजे महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के नए वेरिएंट पर नजर रखने के लिए सकारात्मक नमूने के पूरे जिनोम अनुक्रमण को बढ़ाने का आग्रह किया था।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखा पत्र

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व राजेश भूषण ने कहा कि इस तरह की कवायद देश में चल रहे नए वैरीअंट यदि कोई हो का समय पर पता लगाने में सक्षम होगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ उपायों की सुविधा प्रदान करेगी।

स्वास्थ्य सचिव ने इस बात पर प्रकाश डाला कि टेस्ट ट्रैक ट्रीट टीकाकरण और कोवीड उपयुक्त व्यवहार के पालन की 5 गुना रणनीति पर अपना ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत कोरोना वायरस के संचरण को प्रतिबंधित करने में सक्षम रहा और साप्ताहिक आधार पर लगभग 1200 मामले सामने आ रहे हैं।

कोविड-19 की चुनौती अभी भी बनी हुई है

भूषण ने कहा कोविड-19 की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती अभी भी दुनियाभर में बनी हुई है। जिसके लगभग 35 लाख मामले सप्ताहिक रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में मामलों की अचानक तेजी को देखते हुए भारतीय SARS CoV जिनोमिक्स कंसोर्सिटम नेटवर्क के माध्यम से वैरीअंट को ट्रैक करने के लिए पॉजिटिव के सैंपल के पूरे जिनोम सीक्वेंसिंग को तैयार करना आवश्यक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा इस संदर्भ में सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां तक संभव हो सभी सकारात्मक मामलों के नमूने दैनिक आधार पर नामित INSACOG जीनोम प्रयोगशाला को भेजे जाए। जो राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मैप किए हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...