पटना: गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17वीं बार तिरंगा फहराया। कार्यक्रम के दौरान सीएम की सुरक्षा में एकबार फिर चूक देखने को मिली। झंडा फहराने के बाद नीतीश कुमार भाषण दे रहे थे। इसी बीच ब्लैक टी शर्ट पहने एक शख्स अचानक से नीतीश कुमार के सामने पोस्टर लहराते हुए आ गया।

उसे देखकर मुख्यमंत्री भी एक क्षण के लिए रुक गए। तभी सिक्योरिटी ने उस युवक को तुरंत वहां से हटा दिया। इस बीच मुख्यमंत्री ने बगल में खड़े अधिकारी से पूछा भी क्या हुआ, क्या बात है। युवक का नाम नीतीश है। वो अपने पिता के बदले नौकरी की मांग कर रहा था। उसके पिता बीएमपी (बिहार मिल्ट्री पुलिस) में थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...