रांची: झारखंड सरकार ने कई डॉक्टरों का तबादला कर दिया है। इसमें कई जिलों के सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। इसका आदेश 26 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा ने जारी की।

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर, पलामू के चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार को पलामू सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है। उन्हें वित्तीय शक्ति प्रदान करते हुए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी घोषित किया गया है।
  • पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल को सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा का प्रभार देते हुए प्रतिनियुक्त किया गया है। वित्तीय शक्ति प्रदान करते हुए उन्‍हें निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी घोषित किया गया है।
  • पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी को पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन का प्रभार देते हुए प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्‍हें वित्तीय शक्ति प्रदान करते हुए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी घोषित किया गया है।
  • लातेहार के महुआटांड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ देवदास प्रसाद केशरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैनपुर, पलामू में प्रतिनियुक्त किया गया है।
  • रफरल अस्पताल तोरपा खूंटी के अजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांके, रांची में प्रतिनियुक्त किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...