Child care leave’: On getting the facility of child care leave, state employees reached the Chief Minister’s residence with colors, gulal, dance and songs, honored the entire cabinet including CM and Kalpana Soren.

रांची। राज्य की कैबिनेट में चाइल्ड केयर लीव की स्वीकृति मिलने पर राज्य भर से कर्मियों का जुटान रांची मोरहाबादी में हुआ।

जिसमें सबसे ज्यादा तादाद महिला कर्मियों की थी।

महिलाओं का जोश देखते बन रहा था। रंग गुलाल और नाच गाने के साथ सभी कर्मी झूम रहे थे। सभी विभागों से पहुंचे कर्मी खुशी का इजहार कर रहे थे।

वैसे तो संगठन की तरफ से 2 बजे तक पहुंचने का आह्वाहन किया गया था परंतु दूर जिलों से कर्मी सुबह से ही जुटने लगे थे।

मालूम हो की महिला कर्मियों को अपने नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 2 साल का चाइल्ड केयर लीव देने का प्रावधान है। वहीं कुछ शर्तों के साथ पुरुष कर्मी भी इसका लाभ ले सकते है। ये अवकाश पूरे सेवाकाल के दौरान जरूरत के हिसाब से एक साथ या अलग अलग अंतराल पर भी लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जो वर्तमान समय में राजनीतिक रूप से सक्रिय है के सम्मान मे सभी कर्मी मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

स्वास्थ्य ,शिक्षा, पुलिस, सहित अन्य सभी विभागों के कर्मियों की संख्या काफी अधिक थी।

महिला और पुरुष कर्मी एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दे रहे थे वही कार्यक्रम का नेतृत्व jharotef के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह कर रहे थे।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की लंबे समय से राज्य कर्मी इसकी मांग कर रहे थे,हेमंत सोरेन ने ही अपने कार्यकाल k दौरान इसकी नींव रखी थी, जिसे पूरा किया गया।इसलिए हम सभी उन्हें सम्मानित करने अलग अलग जिलों से पहुंचे है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...