धार(एमपी)। नेपाल में हुए विमान हादसे के बीच एक खबर मध्यप्रदेश के धार से है, जहां मुख्यमंत्री बाल बाल बच गए। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। हेलीकाप्टर की रविवार को मनावर कस्बे में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग की गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, चौहान धार में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मनावर से धार जा रहे थे। तकनीकी खराबी आने के बाद उनका हेलीकाप्टर मनावर शहर में टेक-ऑफ साइट पर लौट आया।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री चौहान सड़क मार्ग से धार के लिए रवाना हुए। यह एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर था। मुख्यमंत्री को आज पांच चुनावी सभाएं करने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के नगरी निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए रविवार को चुनावी दौरे पर थे। इसके चलते, रविवार को दोपहर दो बजे वे मनावर पहुंचे। मनावर में रोड शो और सभा को संबोधित करने के बाद जब वे धार के लिए आ रहे थे, तब वे हेलीकाप्टर से उड़ान भर चुके थे। ऐसे में उन्हें कुछ ही पल में पायलट ने इस बात की सूचना दी कि हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी है। ऐसे में तुरंत ही इमरजेंसी लैंडिंग की गई औ

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...