LIVE: मुख्यमंत्री कर रहे हैं 2550 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित, देखिये लाइव

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 2550 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इनमें पंचायती राज विभाग के तहत पंचायत सचिव पद के 1633, राजस्व-निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निम्न वर्गीय लिपिक पद के लिए 707, वित्त विभाग के निम्न वर्गीय लिपिक पद के लिए 166 और खाद्य आपूर्ति विभाग के तहत 44 युवाओं को निम्न वर्गीय लिपिक पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। दरअसल, इंटरमीडिएट स्तर पर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नियमित नियुक्ति को लेकर 01/2017 और बैकलॉग नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 02/2017 निकाली गई थी।

राज्य स्तरीय मेधा सूची के आधार पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पंचायत सचिव के अलावा अलग-अलग विभागों में निम्नवर्गीय लिपिक के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन कई वजहों से मामला पेंडिंग होता चला गया। बाद में जनवरी 2023 को जेएसएससी ने 3,088 पदों के लिए हुई परीक्षा के आधार पर 1,542 पंचायत सचिव और 647 निम्नवर्गीय लिपिक पद के लिए अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान 879 पद रिक्त रह गये थे. इसके बावजूद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र के लिए संघर्ष करना पड़ा।

Related Articles

close