भागलपुर। छिछोरे राजद नेता तिरूपति नाथ यादव की महिलाओं ने तबीयत से कुटाई कर दी। आरोपी राजद नेता नेता मंदिर में पूजा कर रही महिला से गंदी हरकतें कर रहा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित भूतनाथ मंदिर में बुधवार को राजद नेता ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने नेता की जमकर धुनाई कर दी।

आरोप के मुताबिक राजद के प्रदेश सचिव तिरूपति यादव मंदिर में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। मंदिर में पूजा करने के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की। जिससे आग बगूला होकर महिलाओं ने राजद नेता की जमकर पिटाई कर दी।

गुस्से से तिलमिलाई महिला ने राजद नेता का कॉलर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। राजद नेता की महिला से पिटाई होता देख उसके साथी मौके से फरार हो गए। राजद नेता अकेले पड़ गए इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। राजद नेता की पिटाई का वीडियो तभी किसी ने अपने मोबाइल में बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान आरजेडी नेता अपने दोस्तों के साथ मंदिर में बैठा हुआ था। महिला पर नजर पड़ते ही वह अश्लील हरकतें करने लगा। महिला उसकी हरकतों को देख रही थी। मंदिर में पूजा करने के बाद महिला जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरी तो फिर आरजेडी नेता अश्लील हरकत करने लगा, लेकिन इस बार उस महिला को बर्दाश्त नहीं हुआ और वह आग बबूला हो गई. फिर जमकर पिटाई कर दी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...