रांची: केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के लिए जीएसटी मुआवजे के लिए 17,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि में झारखंड को भी पैसा मिला है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 2022-23 के दौरान 17,000 करोड़ रुपये की राशि सहित अब तक राज्यों को जारी मुआवजे की कुल राशि 1,15,662 करोड़ रुपये है।

यह इस तथ्य के बावजूद है कि अक्टूबर, 2022 तक कुल टैक्स कलेक्शन केवल 72,147 करोड़ रुपये है और शेष 43,515 करोड़ रुपये केंद्र द्वारा अपने संसाधनों से जारी किए जा रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”इसके साथ ही केंद्र ने राज्यों को मुआवजे के भुगतान के लिए इस साल मार्च के अंत तक प्राप्त होने वाली अनुमानित उपकर की पूरी राशि अग्रिम रूप से जारी कर दी है।

देश में एक जुलाई 2017 से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया था। जीएसटी लागू होने से राज्यों को किसी भी राजस्व के नुकसान के लिए पांच साल तक क्षतिपूर्ति देने का भरोसा दिया गया था। राज्यों को क्षतिपूर्ति देने कुछ वस्तुओं पर उपकर लगाया जाता है और उपकर की राशि को क्षतिपूर्ति निधि में जमा किया जाता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...