रांची। अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों पर कैबिनेट में कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के बीच हो रही कैबिनेट इस बैठक पर प्रदेश भर के हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों की नजरे टिकी होगी। हेमंत कैबिनेट की बैठक शाम 4:00 बजे मंत्रालय में होगी।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट में कई अहम मसलों पर चर्चा होगी। झारखंड में 27 फरवरी से बजट (Jharkhand Budget) सत्र की शुरुआत हो रही है बजट सत्र 2023-24 (Jharkhand Budget 2023-24) अगले महीने 24 मार्च तक चलेगा।

हेमंत सोरेन की सरकार 3 मार्च 2023 को अपना बजट पेश करेगी. झारखंड की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा।अगले साल सरकार सदन में वोट ऑन अकाउंट पेश करेगी।

स्वास्थ्यकर्मियों की टिकी है कैबिनेट पर निगाहें

स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों इस बात के संकेत दिए थे कि नियमितीकरण को लेकर अधिकारी स्तर पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।ऐसे में जब मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कैबिनेट होगी तो जाहिर है कि हड़ताली अनुबंध कर्मियों के संदर्भ में भी कुछ चर्चा जरूर होगी। खुद मुख्यमंत्री भी कई मौके पर इस बात के संकेत दे चुके हैं कि अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में सरकार बढ़ रही है। अब जबकि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप पड़ी हुई है और स्वास्थ्यकर्मी नियमितीकरण से कम किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं है। तो, माना जा रहा है कि आज कैबिनेट की बैठक में उनकी मांगों के संदर्भ में भी कुछ निर्णय जरूर किया जाएगा।

इसके अलावा आज की कैबिनेट में अन्य कई मुद्दे पर भी चर्चा होगी

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...