रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर अहम निर्णय लिये गये। बैठक में कई नये थानों पर खोलने पर मुहर लगायी गयी। गृह विभाग के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। जानकारी रांची में विधानसभा थाना, बोकारो, चाईबासा सहित 5 जिलों में नये थाना खुलेंगे, वहीं चार नये ओपी बनाये गये हैं। वहीं जेरूआबाड़ी ओपी उत्क्रमित होकर थाना बनेंगे।

  • स्वास्थ्य विभाग के एक प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने डॉ गुजंन उपाध्याय को सेवा से बर्खास्त करने पर मुहर लगा दी है।
  • आज कैबिनेट में इनफोर्मेशन सिक्योरिटी व डाटा प्रोटेक्शन पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
  • शासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों की नियुक्ति के संदर्भ में नियमावली तय कर दी है। नियुकित व वेतन संबंधित प्रावधानों में बदलाव किया गया है।
  • 10 कर्मचारियों के नियमितिकरण पर भी आज कैबिनेट ने मुहर लगायी है। इनके नियमितिकरण के दावे पर पहले खारिज कर दिया गया था। लेकिन अब उन्हें नियमितिकरण का लाभ दिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...