Priyanka Gandhi On Kalpana soren: “पति को जेल में डाला, तो कल्पना सोरेन खुद खड़ी हो गयी, शान से भाषण देती है…कितना सुंदर भाषण देती हैं” प्रियंका गांधी तो कल्पना सोरेन की पूरी मुरीद हो गयी है। ना तो सभा झारखंड की थी और ना ही मंच झारखंड मुक्ति मोर्चा का,.. बावजूद प्रियंका गांधी ने खुले मंच से कल्पना सोरेन की तारीफ की। तारीफ भी वैसी-ऐसी नहीं, पूरे एक-दो मिनट वो कल्पना सोरेन के लिए ही बोलती रही। दरअसल आज प्रियंका गांधी की सभा छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा में थी।

सभा में जब वो मंच पर अपना संबोधन दे रहीथी, तो उन्होंने कल्पना सोरेन का भी जिक्र किया। प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना महंत की चुनावी सभा में शामिल होने के लिए आयी हुई थी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा वार किया। उन्होंने कहा कि देश में आदिवासियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए ही प्रियंका गांधी ने हेमंत सोरेन का जिक्र किया।

हेमंत सोरेन को जेल भेजने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा है, जब चुनाव के वक्त दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया। इस दौरान कल्पना सोरेन की तारीफ करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि …

“आज के वक्त में जो भी मोदीजी के खिलाफ बोलता है, भाजपा की नीतियों का विरोध करता है, तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। जो-जो उनके खिलाफ लड़ रहा है, उसके खिलाफ केस, मुकदमा, भ्रष्टाचार के आरोप…इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब दो-दो मुख्यमंत्री चुनाव के समय जेल में डाल दिये गये। उनमें से एक आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, हेमंत सोरेन जी… और देखिये क्या है आपका समाज, उनको जेल में डाला, उनकी बीबी खड़ी हो गयी। शान से भाषण देती हैं, शान से प्रचार कर रही हैं, कहती हैं मेरे पति अगर जेल में हैं, कोई बात नहीं, मैं लड़ूंगी आपकी लड़ाई। ये है आदिवासी समाज की शान, और कितने सुंदर भाषण देती हैं। बहुत सक्षम महिला हैं और हम चाहते हैं और हम चाहते हैं कि आप सब उनकी तरह सक्षम बनें”

यहां देखें वीडियो….👇👇👇

प्रियंका गुरुवार को कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कोविड वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ को लेकर आई रिपोर्ट का भी जिक्र किया। कहा कि, टीका लगवाकर कुछ लोग मर गए, कुछ बीमार हो गए। पहले सर्टिफिकेट मिलता था, तो उसमें मोदी जी की फोटो होती थी, लेकिन अब लगवाओगे तो नहीं मिलेगी। मोदी जी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं, लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम लेकर आए। यह स्कीम थी, जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा। इसके तहत अपने बड़े-बड़े मित्रों से चंदा लिया। पहले उनके ऊपर छापा मारा, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी। उन्होंने गुजरात में पुल गिरने की घटना का उदाहरण भी दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...