मोरबी(गुजरात) । छठ के दौरान गुजरात के मोरबी में एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। मोरबी मके मच्छु नदी का पुल टूट गया। इस घटना में कई लोगों के मरने की भी खबर है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अभी रेस्क्यू का काम चल रहा है। अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी जा सकती। हादसे के वक्त करीब 500 से ज्यादा लोग पुल पर मौजूद थे, लिहाजा हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

यहां देखे विडियो ….

घटना शाम करीब 7 बजे की बतायी जा रही है। कुछ लोगों के नदी में डूबने से मौत होने की आशंका है। यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। इसी महीने दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को आम लोगों के लिए खोला गया था। जानकारी के मुताबिक मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है और इसकी लंबाई करीब 765 फीट है। इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से 1880 में बनकर तैयार हुआ था। उस समय इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था।

प्रशासन की तरफ से लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ब्रिज रिनोवेशन के बाद हाल ही में चालू किया गया था। इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पुल टूटने से नदी में कितने लोग गिरे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...