मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी की गयी है। 81 साल के बिग बी को सुबह ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। डाक्टरों के मुताबिक वो पूरी तरह से ठीक है। हालांकि इसके बारे में विस्तृत कुछ जानकारी नहीं मिल पायी है।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि पैर की नस कटने पर खूब खून बहा। उन्हें अस्पताल का चक्कर भी काटना पड़ा, जहां डॉक्टर्स ने उनके पैर पर टांके लगाए थे।।

उन्होंने लिखा था- मेटल के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर के काफ को काट दिया, जिससे नस कट गई थी। नस कटते ही मेरे पैर से काफी खून बहा। समय पर स्टार और डॉक्टर्स की टीम की मदद से मैं समय पर ठीक हो सका। ऑपरेशन थिएटर ले जाकर मेरे पैर में टांके लगाए गए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...