रांची । जिले के सिल्ली प्रखंड से एक दुखद घटना सामने आ रही है जिसमें पिस्का गांव के एक कुएं में 9 लोग के डूबने की घटना बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की कुएं में डूबे एक बैल के डूबने के बाद 8 से 9 लोग उस बैल को निकालने की कोशिश कर रहे थे ऊपर की मिट्टी गीली रहने के कारण सभी लोग उसे कुएं में समा गए।

बचाव कार्य और घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण और प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते हीं रांची जिला की आजसू उपाध्यक्ष वीणा चौधरी सहित कई स्थानीय जन प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। वीणा चौधरी ने बताया की फिलहाल दो लोगों को कुएं से निकाला जा चुका है।अन्य के लिए बचाव कार्य जारी है।

खबर का पता लगते ही आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस प्रशासन की मदद से बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्धनिर्मित कुआं में ऊपर से मुंडेर नहीं बना हुआ था। जिस वजह से मवेशी निकालने के क्रम में ऊपर की मिट्टी धंस गई और ये हादसा हुआ।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...