रांची: राजधानी के कांके थाना इलाके के मिलत कॉलोनी में सोमवार को दहेज मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को फजीहत झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर पिटाई कर दी। दरअशल सिवान पुलिस युवक को उसके घर से कुछ दूर पहले ही सड़क पर देखकर गाड़ी में जबरन बैठाने लगी। जिसका लोगों ने विरोध किया।

लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों के हाथ पैर भी बांध दिये। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना दी। 15 मिनट बाद महिला थाना की दरोगा और आराधना कुमारी वहां पहुंची। उन्होंने स्थिति को संभाला। उन्होंने लोगों को बताया कि यह अपहरणकर्ता नहीं बिहार पुलिस के लोग हैं। रौनक पर सिवान में दहेज मामले में केस दर्ज है। उसी मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए लोग यहां आए हैं। तब कांके पुलिस के हस्तक्षेप से बिहार के दोनों पुलिसकर्मी मुक्त हुए।

वहीं इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि सिवान की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने आई है तो सिवान पुलिस को सबसे पहले लोकल थाना में इसकी सूचना देनी चाहिए थी। ना की राह चलते आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...