बैंग्लुरू। कर्नाटक चुनाव में भाजपा को सबसे तगड़ा झटका लगा है। सभी 224 सीटों के रुझान आ चुके हैं. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। खबर लिखे जाने तक रुझानों में कांग्रेस 124, बीजेपी 69 और जेडीएस 24 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली और कर्नाटक समेत देशभर के कांग्रेस दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम चुनाव जीते हैं तो बजरंग दल बैन होगा। उन्होंने कहा कि ये असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है। कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है।भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 24 सीटों पर आगे है।

वोटों की गिनती के दौरान उसके छह मंत्री पीछे चल रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंनने राजस्व मंत्री आर. अशोक को पटखनी दी। विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने आवास मंत्री वी. सोमन्ना के खिलाफ वरुणा सीट पर दूसरे दौर की मतगणना के बाद 1,224 मतों की बढ़त बना ली है। सोमन्ना, जो चामराजनगर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार पुत्तरंगा शेट्टी से 9,000 मतों से पीछे चल रहे हैं। खेल और युवा सेवा मंत्री डॉ. के.सी. नारायण गौड़ा जद (एस) के उम्मीदवार एच.टी. मंजू के खिलाफ दूसरे दौर में 3,324 मतों से पीछे चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री सी.सी. पाटिल भी पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार बी.आर. यावगल नवलगुंड सीट पर 544 मतों से आगे चल रहे हैं। कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल कांग्रेस उम्मीदवार यू.बी. बनाकर से हिरेकेरूर निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर भी चिक्कबल्लापुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप ईश्वर 1,400 मतों से आगे चल रहे हैं।

बजरंग बली का आशीर्वाद हमें मिला है, सारे सूफी संतों का आशीर्वाद हमें मिला है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था, हालांकि इस बार के चुनाव में 73.19 फीसदी मतदान हुआ था, जो 2018 के चुनाव के मुक़ाबले 1% कम है। एग्जिट पोल की बात करें तो 4 में कांग्रेस को बहुमत दिया था। एक सर्वे में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया था और 6 सर्वे ने हंग असेंबली का दावा किया था। अब रुझानों की मानें तो कांग्रेस ही कर्नाटक की किंग बनकर उभरती दिख रही है. बीजेपी और जेडीएस काफी पीछे दिख रही हैं।

कर्नाटक के आवास मंत्री वी. सोमन्ना को दो सीटों से खड़ा करने का बीजेपी का दांव विफल होता दिख रहा है। वो दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। विपक्ष के नेता सिद्दारमैया को उनके गृह क्षेत्र वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में हराने की भाजपा की महत्वाकांक्षी चाल भी मतगणना के रुझानों के अनुसार असफल रहने की संभावना है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वरुणा सीट से सिद्दारमैया ने अपनी बढ़त 2,710 वोटों की कर ली है। कांग्रेस नेता को 6,576 मत मिले, जबकि सोमन्ना को अब तक 3,886 मत मिले हैं। सिद्दारमैया ने दूसरे दौर की समाप्ति तक 1,224 की बढ़त बना ली थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके भाजपा महासचिव व विधायक सी.टी. रवि अपने कांग्रेस प्रतिद्वंदी एच.डी. थमैय्या से चिकमगलूर निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के थमैय्या ने पहले दौर के अंत में रवि के खिलाफ 812 मतों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे राउंड में वह 220 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस ट्रेंड को बीजेपी पार्टी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

इन बड़े चहरों का क्या हो रहा है?

विधानसभा सीट उम्मीदवार रुझान
शिग्गांव बसवराज बोम्मई (भाजपा) आगे
वरुणा सिद्धारमैया (कांग्रेस) आगे
कनकपुरा डीके शिवकुमार (कांग्रेस) आगे
चन्नापट्टन एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस) आगे
चिकमंगलूर सीटी रवि (भाजपा) पीछे
अथणी लक्ष्मण सावदी (कांग्रेस) आगे
हुबली–धारवाड़ सेंट्रल जगदीश शेट्टार (कांग्रेस) पीछे
सिरसी विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी (भाजपा) आगे
शिकारीपुर बीवाई विजयेंद्र (भाजपा) आगे
चित्तपुर प्रियांक खरगे (कांग्रेस) आगे
होलेनरसीपुर एचडी रवन्ना (जेडीएस) आगे

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...